रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत सिंह ने भगत सिंह चौक पर हो रहे शौचालय पुर्ननिर्माण कार्य का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया | शहीद भगत सिंह के पौत्र ने कहा कि एक तरफ देश में शहीदों का सम्मान किया जाता है और दूसरी ओर भगत सिंह की प्रतिमा के बगल में शौचालय का निर्माण किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है | इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में और व्यापार मंडल में काफी रोष है | इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, शहीद भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत सिंह, युवा कांग्रेस नेता सागर छाबड़ा, अनिल रावत आदि लोग उपस्थित रहे |

Skip to content











