Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

नीलकंठ मार्ग पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से कार पर गिरा भारी पत्थर – यात्री सुरक्षित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश  लगातार हो रही बारिश के कारण नीलकंठ मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूघाड़ के पास एक चलती कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिर गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्यवश कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलने पर थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी संतोष पैथवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते नीलकंठ मार्ग पर लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर यातायात बंद रखा गया।

इस दौरान दो से तीन अन्य वाहनों पर भी पत्थर गिरे, लेकिन उनमें कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को सुरक्षित बनाने और यातायात बहाल करने का प्रयास किया।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और आवश्यकतानुसार ही मार्ग पर निकलें। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!