Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिद्धबली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा: चट्टान गिरने से दो की मौत, पांच घायल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वारहाईवे पर स्थित सिद्धबली मंदिर के पास सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जब एक चलती हुई मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिर गया। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान सतबीर (20 वर्ष) और रविंद्र उर्फ मोटा (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी थे। घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र और एक अन्य यात्री दिनेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज बेस अस्पताल कोटद्वार में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं, और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि हादसा किल्बोखाल से कोटद्वार आते समय हुआ, जब वाहन सिद्धबली मंदिर के पास था। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते भूस्खलन और चट्टानें गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!