Breaking News

उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार…. नैनीताल में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी XUV 700 गहरी खाई में गिरी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू, 7 लोग सुरक्षित निकाले…. बनभूलपुरा केस पर सुप्रीम सुनवाई आज, हल्द्वानी में अलर्ट SSP मंजुनाथ टीसी मैदान में, 17 गिरफ्तार…. रुद्रपुर अनाज मंडी की दुर्दशा पर भड़के पूर्व विधायक ठुकराल बोले, “भ्रष्टाचार की जांच हो, आढ़तियों को मिले हक़”…. रुद्रपुर में विधिक साक्षरता शिविर छात्रों ने लिया भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहने का संकल्प…. उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”….

कांग्रेस पार्टी ने अलका पाल को बनाया अल्मोड़ा लोकसभा का प्रभारी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री, पीसीसी सदस्य अलका पाल को कांग्रेस हाई कमान में अल्मोड़ा संसदीय सीट का प्रभारी बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल को कांग्रेस संगठन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अल्मोड़ा_पिथौरागढ़ संसदीय सीट का प्रभारी बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनको कार्य करने का निर्देश दिया।

महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस विषय में कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने बताया कि वह शीघ्र ही अल्मोड़ा_पिथौरागढ़ संसदीय सीट के चारों जनपद अल्मोड़ा_ बागेश्वर_ चंपावत_ पिथौरागढ़ के अंतर्गत आने वाली 13 विधानसभाओं का संघटनात्मक कार्यक्रम तय कर आगामी 2027 विधानसभा चुनावो की तैयारी के लिए संसदीय सीट पर सक्रिय रहेंगी। उनका उद्देश्य पूर्ण निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी को 2027 विधानसभा चुनाव में विजय बनाना होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!