हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग के नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान फन रेस, योग प्रदर्शन, डांस ड्रिल सहित कई मनोरंजक एवं कौशलवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया।


आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा खेलों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना था।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जीवन में खेलों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Skip to content










