Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

खराब पड़े शहर के वाटर कूलर, कैसे बुझे प्यास”जिम्मेदार सोये गहरी नींद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – इन दिनों अगर आप किसी कार्य से लालकुआं बाजार में आये है तो ठंडे पानी की बोतल साथ लेकर आएं या फिर प्यास बुझाने के लिए पैसा खर्च कर ठंडी बोतल खरीदें। क्योंकि लालकुआं नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगे अधिकत्तर वाटर कूलर खराब पड़े हैं या फिर गर्म पानी दे रहे हैं। ऐसे में बाजार आने वाले राहगीर पीने के ठंडे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। 40 डिग्री तापमान के बीच लोगों को पाने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।वही जिम्मेदार लोगों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसे लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द खराब वाटर कूलरों को ठीक करने की मांग कि है।

बताते चलें कि मई महीने की शुरुआत के साथ ही तापमान बढ़ने का सिलसिला तेज हो चला है। ऐसे में राहगीरों और दुकानदारों को ठंडे पानी की जरूरत महसूस होती है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा किये गए बंदोबस्त धराशाई हो चुके हैं। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वाटर कूलरों में से अधिकतर वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। नगर के चौराहों या सार्वजनिक स्थानों पर नगर पंचायत ने 8 से अधिक वाटर कूलर लगवाएं हुए है, लेकिन इनमें से अधिकांश वाटर कूलर खराब पड़े है। किसी की हालत खराब है, तो किसी से गरम पानी आ रहा है। तो बिल्कुल मौके से गायब है कुछ में जगहों पर लोहे की जाली हैं लेकिन वाटर कूलर गायब है ऐसे में लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना या बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं, गर्मी का सितम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

 

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक तेज धूप लोगों का पसीना निकाल रही है। ऐसे में लोगों के गले भी सूख रहे है, लेकिन गला तर करने के लिए लगवाए गए वाटर कूलर खराब पड़े है। इनमें कई वाटर कूलर तो ऐसे है, जो लंबे समय से खराब पड़े है। इतना ही नहीं कई वाटर कूलर का कूलिंग सिस्टम लंबे समय से खराब है। लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से पेयजल की चिंता होने लगी है। दिन भर पानी की जरूरत पड़ती है। वाटर कूलर एक ही सहारा थे‌। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वाटर कूलरों को शिकायत के बाद भी सही नहीं कराया गया है।अगर इनको दुरूस्त नहीं कराया गया तो लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द खराब वाटर कूलर लगाने की मांग की है। इधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह वाटर कूलर लगवाए गए है। कुछ स्थानों पर नए वाटर कूलर भी लगवाएं जाएंगे। जो वाटर कूलर खराब पड़े है, उनकी मरम्मत कराई जा रही है जल्द ही सभी वाटर कूलर चालू करा दिए जाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!