Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने रामनगर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आई-20 कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश, क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

कार की तलाशी में मिला गांजा

चेकिंग के दौरान पुलिस ने आई-20 कार संख्या DL10CS7869 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सागर सिंह रावत पुत्र बलवंत सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा सराईखेत से लाया गया था और गुलरघट में किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब गांजे के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

रेकी और स्कॉर्ट कर रहा आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, गांजे से लदी कार की रेकी और स्कॉर्ट कर रहा मोटरसाइकिल सवार हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस मामले में कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 256/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये हुई बरामदगी

  • 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा
  • आई-20 कार संख्या DL10CS7869
  • मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781
  • गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हर्ष बहादुर पाल, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम, कांस्टेबल सचिन शर्मा और कांस्टेबल आरिफ शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!