Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि अपराधी किसी भी किस्म का हो बक्सा नहीं जाएगा….  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने संयुक्त रूप से की बड़ी कार्रवाई एक शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

 

काशीपुर – एसएसपी मणिकान्त मिश्रा के निर्देशानुसार नशा तस्करो पर लगातार किये जा रहे कड़े प्रहार के क्रम में काशीपुर पुलिस व उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने संयुक्त रुप से की बडी कार्यवाही करते हुए शराब बनाने के उपयोग में लाये जाने वाले 2 हजार लीटर अवैध ईएनए (एक्स्ट्रा नेचुरल एल्कोहल) के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा प्राथमिक पूछताछ में काशीपुर की एक फैक्ट्री से निर्मित माल बताये जाने पर उक्त फैक्ट्री से जुड़े लोगों की भूमिका की भी की जांच की जा रही है।

16 मई 2025 को गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश से एसटीएफ उत्तर प्रदेश मय पुलिस टीम के थाना रेहड में पंजीकृत धारा 3(5), 303(2), 317(2), 274, 275 बीएनएस एवं 60/72 आबकारी अधिनियम में वांछित अभियुक्त सुखविन्दर सिंह उर्फ सेठी पुत्र अवतार सिंह निवासी हाल बाला फार्म बेरिया दौलत थाना केलाखेडा जनपद उधमसिंहनगर की तलाश में चौकी कुण्डेश्वरी आये जहां चौकी कुण्डेश्वरी पुलिस द्वारा एसटीएफ टीम के साथ चौकी कुण्डेश्वरी क्षेत्र में उक्त सुखविन्दर सिंह के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त के घर से 08 प्लास्टिक के नीले रंग के केनों में 50-50 लीटर ईएनए (एक्स्ट्रा नेचुरल एल्कोहल) बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा अवैध तरीके से शराब बनाये जाने तथा बिना प्राधिकार के ईएनए (एक्स्ट्रा नेचुरल एल्कोहल) कब्जे में रखना पाये जाने पर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली काशीपुर में धारा 3(5)

274/275/317(4/317(5) बीएनएस व धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बाजपुर क्षेत्र में भी ईएनए (एक्स्ट्रा नेचुरल एल्कोहल) रखा होना बताया। अभियुक्त की निशानदेही पर थाना बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक दुकान से 50-50 लीटर के कुल 31 प्लास्टिक के जरिकेनो में प्रत्येक में 50-50 लीटर ईएनए एवं पांच पीले रंग के कट्टों में नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले खाली पव्वे बरामद किये गये ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!