Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

लालकुआं महिला कांग्रेस को नई कमान: शीबू बनीं नगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत लालकुआं नगर को नई नेतृत्वकर्ता मिल गई हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के निर्देश पर जिलाध्यक्ष खष्टि बिष्ट ने शीबू को लालकुआं नगर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति के बाद शीबू ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ना और संगठन की जमीनी ताक़त को मजबूत करना रहेगा। उन्होंने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव की बात है और मैं पूरी निष्ठा और मेहनत से संगठन की सेवा करूंगी।”

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में शामिल रहे:

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टि बिष्ट
  • जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल
  • नगर अध्यक्ष भुवन पांडे
  • वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, रवि शंकर तिवारी, नन्दन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता
  • ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, शाहिद अहमद, रजनीश कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता

नव नियुक्त नगर अध्यक्ष के कार्यभार संभालने से महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!