Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

बालिकाओं की सफलता पर मनाया गया हर्षोत्सव, नई दिशा और प्रेरणा की मिली सौगात….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में मिली उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र सुरक्षा तथा राजकीय संप्रेषण गृह (बालिका) कोटद्वार में हर्ष का वातावरण छा गया। जिला जज जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा दोनों संस्थानों का मासिक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, अधीक्षिका एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने संस्थान की व्यवस्थाओं, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, रहन-सहन तथा उनके सर्वांगीण विकास से जुड़ी गतिविधियों का जायज़ा लिया। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में खुशबू द्वारा 70.5 प्रतिशत और हिमानी द्वारा प्राप्त अच्छे अंकों ने संस्थान को गौरवान्वित किया। इन उपलब्धियों पर सभी ने बालिकाओं की प्रशंसा करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

 

जिला जज ने संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं और स्नेहमयी वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि ये संस्थाएं न केवल संरक्षण देती हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरणा भी प्रदान करती हैं। इस  दौरान बालिकाओं ने अपने संवाद में शॉर्टहैंड, ब्यूटीशियन कोर्स और संगीत जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण की रुचि जताई। इस पर जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने आश्वस्त किया कि आगामी तीन माह के भीतर उन्हें इच्छित विषयों में औपचारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुनकर बालिकाओं के चेहरों पर नई उम्मीद की चमक देखी गई।

 

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए  संस्था परिसर में केक काटकर बालिकाओं की सफलता का उत्सव मनाया गया। अधिकारियों और स्टाफ ने बालिकाओं के साथ मिलकर इस क्षण को पारिवारिक भावनाओं से भरपूर बनाया। संस्थान की शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए जिला परिवीक्षा अधिकारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बच्चों को न केवल संरक्षित रखना है, बल्कि उन्हें समाज में सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में मार्गदर्शन देना भी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!