Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

 जन अधिकार पार्टी ने हरिद्वार में नई नियुक्तियाँ कीं, संगठन को मिल रही नई ऊर्जा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – इंडस्ट्रियल एरिया में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति ) की कार्यकारणी विस्तार को लेकर एक बैठक राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में हुई।  जिसमें हरिद्वार कार्यकारणी का विस्तारकिया गया। करन विजय सिंह को जिलाध्यक्ष हरिद्वार जोन, खालिद हसन को जिला उपाध्यक्ष, मौहम्मद मोहसिन को जिला उपाध्यक्ष, दीपक राज भट्ट को महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, संध्या को विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार ग्रामीणऔर सोनिया कामरा को विधानसभा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार बनाया गया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह एवं प्रदेश सचिव प्रियंका रानी द्वारा सभी को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ हरिद्वार विधानसभा से दर्जनों युवाओं और महिलाओ ने पार्टी की सदस्यता लीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा ने सभी को सम्बोधित कर कहा कि  पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों को मज़बूती से लड़ेगी. जिसकी तैयारी बूथ स्तर से शुरू हो गईं है। पार्टी हर जनहित के मुद्दे उठाएगी और सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी द्वारा सभी का धन्यवाद दिया गया।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में

संगीता, मीनाक्षी,शाहिल बग्गा, श्रीमंत, विक्रांत सैनी

 महेश, विधा, रोहित सहित दर्जनों साथी रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!