Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

फायर सर्विस पौड़ी ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता के साथ मनाया अग्निशमन सेवा सप्ताह….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अग्निशमन अधिकारी पौड़ी को मुख्य संस्थानों जैसे अस्पतालों,होटलों,मुख्य कार्यालय, स्कूल, कॉलेजों, बड़े प्रतिष्ठानों में जाकर फायर सेफ्टी उपकरणों की चेकिंग करने के साथ ही प्रशिक्षण व बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में फायर यूनिट पौड़ी द्वारा वर्तमान में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 के अवसर पर स्कूलों कॉलेजों, प्रतिष्ठानों व आमजन के बीच में जाकर लगातार फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आमजन को अग्नि सुरक्षा रैली के दौरान अग्निकांड से बचाव के तरीकों का अभ्यास, बेसिक अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण व प्रशिक्षण की जानकारी देना इत्यादि शामिल है इन गतिविधियों को करने का मूल उद्वेश्य लोगों को अग्नि सुरक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए आगजनी होने के दौरान बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जाना है।

 

अग्निशमन सेवा सप्ताह 2025″ के समाप्ति के अवसर पर फायर स्टेशन पौड़ी में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी के नेतृत्व में फायर टीम पौड़ी द्वारा परसुनडा खाल में एन0जी0ओ0 के कर्मचारियों के बीच अग्निशमन संबंधित जागरूकता व अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थि सभी कर्मचारियों व आमजन को आगजनी की घटनाओं जैसे घरेलू LPG सिलेंडर की आग, बिजली की आग,जंगल की आग या अन्य किसी भी प्रकार की आगजनी से दौरान किये जाने वाले सुरक्षा के उपायों,आगजनी के दौरान बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। आमजन/ग्रामीणों से जंगलों में आग ना लगाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।अग्निशमन सेवा सप्ताह 2025 कार्यक्रम के सफल समापन के अवसर पर फायर यूनिट श्रीनगर के फायर कार्मिकों द्वारा योगाभ्यास कर व फायर स्टेशन पौड़ी में फायर कर्मियों द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसके पश्चात जागरूकता रैली को रवाना किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!