Breaking News

BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

लालकुआं नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने तेज किया चुनाव प्रचार,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- नए साल के पहले दिन से भारतीय जनता पार्टी ने लाल कुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।  बुधवार से लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के चुनाव प्रचार के लिए लालकुआं वार्ड नंबर 1 में  बने 100 आवास पास सहित क्षेत्र में और वार्ड नंबर 2 एवं में बाजार में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए समर्थन और सहयोग की अपील की।

 

वही चेयरमैन प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की जनता को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनके साथ हर सुख दुख में खड़े रहने का वादा किया। भाजपा का जनसंपर्क अभियान वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर दो सहित मुख्य बाजार में दिनभर चला। जनसंपर्क में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमेन लालचंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, जीवन प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती,  राजकुमार सेतिया, सचिन अग्रवाल, महामंत्री अरुण प्रकाश, अरुण जोशी, रोहन चौधरी, अनूप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेमांशु श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा पांडे, महिला मोर्चा की महामंत्री मीनू जीना, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता चौहान, वार्ड नंबर 7 की निवर्तमान सभासद राजलक्ष्मी पंडित , आलीमा अंसारी, सुमित्रा देवी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!