कांग्रेस हाईकमान ने अलका पाल को हरियाणा विधानसभा के लिए दी जिम्मेदारी…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखण्ड की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पीसीसी सदस्य अलका पाल को पर्यवेक्षक बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। कांग्रेस हाईकमान ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भिवानी_ महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाते हुए अलका पाल को इस लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिले भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने बाली लोहरा,दादरी, बदरा,भिवानी,तोसम,अटेली,महेंद्रगढ़, नारनौल, नगल चौधरी सहित नौ विधानसभाओं में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गतिशीलता प्रदान कर कांग्रेस प्रत्याशीयो को विजय बनाने की जिम्मेदारी दी है।

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका पाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरके, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और अ.भा.म.कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी हाईकमान के द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है,

 

वह उसको पूर्ण निष्ठा  से निर्वाह करेंगी। इससे पूर्व भी कांग्रेस नेत्री अलका पाल कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश (अमेठी_ रायबरेली), केंद्र शासित चंडीगढ़ आदि राज्यों में पार्टी संगठन के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!