हल्द्वानी । हल्द्वानी नगर निगम परिसर में बीते कई दिनों से धरना देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों के आंदोलन चल रहा है कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बेठे है जिसके चलते पुरे राज्य की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है इसीके चलते शनिवार को दुसरे पक्ष के सफाई कर्मचारी के धरना स्थल पर पहुचने पर धरना दे रहे कर्मचारयों और उक्त व्यक्ति के बिच किसी बात को लेकर बहस हो गई इस पर धरने पर मोजूद महिला सफाई कर्मचारयों ने उक्त व्यक्ति की चप्पल और लाठी डाँडो से जम कर पिटाई करदी,

ज्ञात हो अचानक एक युवक की चप्पलों और डंडों से पिटाई हो गई पता चला कि जिस की पिटाई हुई वह दूसरे धड़े का है हालांकि पहले पक्ष में महिलाओं ने कहा कि उनके साथ बदतमीजी की गई। जानकारी अनुसार नगर निगम हल्द्वानी के प्रांगण में सफाई कर्मचारियों के धड़े का धरना प्रदर्शन चल रहा है, जो को राहत मसीह का है तथा दूसरा धड़ा लगातार काम में लगा है जो अजय राजोर धड़े का है। जिसकी पिटाई हुई वो राजौर ग्रुप का है। वीडियो जो वायरल हो रहा उसमे नगर निगम हल्द्वानी में आज एकाएक सफाई कर्मचारियों का आंदोलन चलने के बीच एक युवक की चप्पलों और डंडों से पिटाई हो गई पता चला कि जिस की पिटाई हुई वह दूसरे धड़े का है हालांकि पहले पक्ष में महिलाओं ने कहा कि उनके साथ बदतमीजी की गई।



Skip to content











