सूबे के मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की 65 योजनाओं का लोकार्पण और शिलांयास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) रुद्रपुर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता ने ढोल नगाड़े और फूल बरसा कर स्वागत किया आपको बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर कलैक्ट्रेट परिसर में 179.26 करोड़ लागत की 65 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास किया। जिसमें 50 करोड़ 62 लाख 64 हजार की 29 योजनाओं का लोकार्पण शुभारंभ किया और 128 करोड़ 63 लाख 44 हजार की 36 योजनाओं का शिलांयास किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य करें और आपसी समन्वय बनाते हुए जनपद और प्रदेश को विकास की गति दें। उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी चार माह के अन्तर्गत सभी को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है इसलिए वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लायें ताकि हम शतप्रतिशत वैक्सीनेशन वाला देश का प्रथम राज्य बन सकें। मुख्यमंत्री ने  सख्त निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि समस्या जिस स्तर की है, उसे उसी स्तर पर निस्तारित किया जाये, समस्या कतई लम्बित नहीं रहनी चाहिए। हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी कार्यों व  समस्याओं को सुलझाऐं, उलझाऐं नहीं। उन्होंने समीक्षा के दौरान एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्यों में गति लायें

और पढ़ें

error: Content is protected !!