Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य मार्गों पर फड़ और ठेले लगे तो कटेगा चालान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- मुख्य सड़कों पर जाम का कारण बनने वाले फड़, ठेले, रेहड़ी पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस अब इसे लेकर सख्ती करने जा रही है। सिंधी चौराहे से सुशीला तिवारी अस्पताल तक ऑटो और ई-रिक्शा भी नहीं पार्क होंगे। इसके अलावा पुलिस पर्यटन स्थलों पर भी सख्ती करने को लेकर काम कर रही है। इसके लिए हर दिन अभियान चलेगा। एसपी ट्रैफिक और क्राइम का कार्यभार संभालने के बाद हरबंस सिंह ने बताया कि नैनीताल जिले में भीमताल से लेकर नरीमन चौराहे तक व अन्य स्थानों पर जहां-जहां डेस्टिनेशन प्वाइंट बने हुए हैं,

 

सभी जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से जंबो पुलिस और मोबाइल हॉक टीम के सिपाही तैनात किए जाएंगे। काठगोदाम स्टेशन के बाहर ट्रैफिक और सिविल पुलिस के सिपाही लगाए जाएंगे जो जाम और भीड़ को कंट्रोल करेंगे। नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड और रामपुर रोड नगर निगम की सीमा तक सड़क किनारे फुटपाथ में फड़, रेहड़ी और ठेले नहीं लगेंगे। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास हॉक तैनात की जाएगी। सिंधी चौराहे से लेकर रामपुर रोड तक सफेद पट्टी के बाहर ऑटो पार्क करने पर पाबंदी रहेगी। वहीं मुखानी स्थित निजी अस्पतालों के बाहर वाहन पार्क करने वालों पर भी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!