Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

एक से तीन मार्च तक हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को नुकसान, अब प्रशासन कराएगा सर्वे…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- तीन मार्च तक हुई जबरदस्त बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने इन तैयार फसलों को खेतों में बिछा दिया। अब किसानों ने गांव स्तर के अधिकारियों से मुआवजे की मांग शुरू कर दी है। जिले में 1 से 3 मार्च तक रह-रहकर ओलावृष्टि और तेज बारिश से फसलें बिछ गईं। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं व सरसों की फसलों को हुआ। अब प्रशासन इस नुकसान का सर्वे कराएगा। तहसील स्तर पर पटवारियों की टीमों का गठन कर दिया गया है।

ये टीमें अपने क्षेत्रों में फसलों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेंगी।  इसके बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा देने पर जिला प्रशासन विचार करेगा। जिले में गेहूं व सरसों की फसलें करीब-करीब तैयार हो चुकी हैं। तीन तक हुई जबरदस्त बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने इन तैयार फसलों को खेतों में बिछा दिया। अब किसानों ने गांव स्तर के अधिकारियों से मुआवजे की मांग शुरू कर दी है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है

कि अब तक कहीं फसलों के नुकसान की शिकायत नहीं आई है। फिर भी बारिश और ओलावृष्टि के प्रभाव का आकलन कराने के लिए सर्वे कराया जाएगा। किसान किसी भी कार्यदिवस में बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान की शिकायत एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। मालूम हो कि जिले में इस बार करीब 15 हजार हेक्टेयर में गेहूं व आठ हेक्टेयर रकबे पर सरसों की फसल है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!