Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी में फिर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, वन विभाग की कार्रवाई तेज…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- वन विभाग बागजाला में कब्जे की दूसरी जमीन को भी खाली कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। कब्जेदारों को नोटिस भी दिया जाएगा। हल्द्वानी में वन विभाग बागजाला में कब्जे की दूसरी जमीन को भी खाली कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। कब्जेदारों को नोटिस भी दिया जाएगा। विभाग ने वहां चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया है।

बागजाला में अतिक्रमणकारियों ने बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए हैं। इसमें से आठ निर्माण कार्य को जंगलात की टीम ने शनिवार को ध्वस्त किया है। अधिकारियों के अनुसार सभी अतिक्रमण को विधिसम्मत तरीके से हटाने के लिए कोशिश चल रही है, इसके तहत सर्वे किया जा रहा है। इसमें सभी ब्याारा एकत्र किया जा रहा है कि किसके कब्जे में कितनी जमीन है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु कहते हैं कि जो चिह्नित निर्माण कार्य थे, उन्हें ध्वस्त किया गया था।

आगे जो भी अतिक्रमण होगा उसे भी हटाने का अभियान चलाया जाएगा। उधर, बागजाला में जंगलात की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से उनके आवास पर मुलाकात की है। लोगों का कहना था कि वनविभाग की उदासीनता के चलते 2008 में पट्टे नवीनीकृत नहीं हो सके हैं। अब वन विभाग की टीम ने आठ निर्माण को तोड़ दिया है। इस मौके पर इंद्रलाल आर्य, कैलाश चंद्र आदि शामिल थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!