Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

विधायक विधि से स्वीकृत 120 मीटर सीसी रोड का विधायक शिव अरोरा ने किया लोकार्पण……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा ने  भदईपुरा क्षेत्र में विधायकविधि से स्वीकृत अंकित थापा के घर से बाबूराम के घर को जोड़ने वाले 120 मीटर सीसी रोड का का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा का भदईपुरा क्षेत्र में पहुँचने पर स्थानीय लोगो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, वही विधायक शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र के विकास के लिये आपका विधायक सदैव प्रतिबंध हैं और हम प्राथमिकता के आधार पर लगातार रुद्रपुर क्षेत्र में विकास कार्यो को तेज गति से करने का कार्य कर रहे हैं

 

साथ ही विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से भदईपुरा क्षेत्र के लोगो का  विधानसभा चुनाव में भरपूर आशीर्वाद मिला था और जनता की उमीदो पर खरा उतरने के लिये लगातार हर सम्भव प्रयास रुद्रपुर हित मे कर रहे हैं, विधायक ने कहा विकास कार्यो में कोई कमी नही आने दी

 

जायेगी और समग्र क्षेत्र के विकास को पूरी प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा, प्रदेश की धामी सरकार के मार्गदर्शन में हम रुद्रपुर को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में राजेश यादव, आशीष यादव, लल्ला यादव, सुमित यादव, प्रदीप थापा, रमेश रस्तोगी, हरस्वरूप,राजू रस्तोगी , प्रेमस्वरूप, अशोक रस्तौगी, संजय दास, अजय पाल, बाबू रस्तोगी व अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!