Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

एसएसपी ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा हाईवे पेट्रोल /सिटी पेट्रोल /चीता मोबाइल को एमडीटी/ स्मार्ट / एडवांस तकनीकी युक्त फोन किए वितरित……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत पुलिस मोबाइल पार्टियों को लगातार क्षेत्र में मोबाइल रहने, असहाय/पीड़ित को तत्काल सहायता पहुंचाने तथा इन मोबाइल पार्टियों की लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम में रहे इस हेतु पुलिस मुख्यालय के डायल 112 मुख्यालय द्वारा जनपद को 36 एमडीटी/स्मार्ट/एडवांस तकनीकी युक्त फोन उपलब्ध कराए हैं। जिनका आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ० मंजूनाथ टी० सी० द्वारा सभी हाईवे पेट्रोल /सिटी पेट्रोल /चीता मोबाइल को हैंडोवर किया

 

तथा आम जनमानस को त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी कार्मिकों को नए स्मार्टफोन की कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण अपर उप निरीक्षक यशपाल नेगी, महिला आरक्षी ललित भट्ट एवं महिला आरक्षी जोनम द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर मनोज कत्याल, पुलिस उपाधीक्षक संचार आर० डी०मठपाल, निरीक्षक दूरसंचार दीपा शाही मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!