Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात लंबे समय से धरने पर बैठे कोविद-19 के बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को वेतन भुगतान की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत से मुलाकात की। शिव प्रसाद सेमवाल ने स्वास्थ्य मंत्री से को अवगत कराया कि कोविड-19 के बर्खास्त कर्मचारी पिछले 250 दिन से धरना स्थल एकता विहार में धरने पर बैठे हैं,

 

इसके साथ ही आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है।पार्टी की ओर से उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र भी सौंपे। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दोनों समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया तथा आश्वासन दिया कि जल्दी ही आने वाली भर्तियों में अधिकांश कर्मचारियों को तैनाती मिल जाएगी इसके साथ ही जल्दी ही वेतन भुगतान भी करने का प्रयास किया जाएगा।शिवप्रसाद सेमवाल के साथ लगभग एक दर्जन कोविड-19 के बर्खास्त कर्मचारी तथा आयुर्वेद विश्वविद्यालय के आउटसोर्स कर्मचारी भी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!