Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

साले की हत्या करने के लिए दी थी तीन लाख की सुपारी, पुलिस ने जीजा समेत दो को किया गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर में पुलिस ने 30 दिसंबर को बेकरी संचालक अजय कुमार को गोली मारकर हत्या के प्रयास करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि संपत्ति हड़पने के लिए अजय के जीजा अनिल सिंह गुंबर ने दो शूटरों को तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हमला कराया था। पुलिस ने 30 दिसंबर को बेकरी संचालक अजय कुमार को गोली मारकर हत्या के प्रयास करने के मामले का खुलासा किया है।

पुलिस का दावा है कि संपत्ति हड़पने के लिए अजय के जीजा अनिल सिंह गुंबर ने दो शूटरों को तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हमला कराया था। पुलिस ने आरोपी जीजा समेत दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर प्रयुक्त बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि योगेंद्र कुमार निवासी ग्राम ढकिया नंबर एक ने केस दर्ज कराते हुए बताया था कि उनका चचेरा भाई अजय कुमार अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। नूरपुर ढकिया के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोली चला दी।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित के जीजा अनिल की नजर अजय की संपत्ति पर थी। वह अजय को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने चार-पांच माह पहले भी अजय पर हमला कराया था। हालांकि इसकी पुलिस में शिकायत नहीं कराई थी। अब योगेंद्र ने अपनी फर्म पर काम करने वाले राजू और हीरा को तीन लाख रुपये की सुपारी और तमंचा देकर हमला करा दिया। पुलिस ने मामले में अनिल गुंबर, राजू निवासी ग्राम खटोला थाना दिनेशपुर और हीरा लाल निवासी ग्राम महावीर नगर आदर्श नगर थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!