Breaking News

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अराज सिंह सिध्दू बोले. भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजा देगें…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- बाजपुर 21 दिसम्बर को बाजपुर के 20 गाँव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर पिछले पाँच माह से बाजपुर तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आन्दोलन के समर्थन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अराज सिंह सिध्दू की अगुवाई में नगर में रैली निकालकर सूबे की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अराज सिंह सिध्दू ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी बार-बार कोरे आश्वासन देकर बाजपुर के किसानों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। भूमि बचाओ आंदोलन बाजपुर के अस्तित्व की लड़ाई है। जिसमें पूरा यूथ मजबूती के साथ खड़ा है। अपने अधिकारों की लड़ाई पूरी एकजुटता से लड़ी जायेगी।

 

जल्द भाजपा सरकार ने किसानों को भूमिधरी अधिकार नहीं लौटाये तो भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजाने में भी युवा पीछे नहीं हटेगें। इस मौके पर किदार्थ सिध्दू, जमन शेख, सिध्दांत वर्मा, आकाशदीप सिंह, मोईन पाशा, सुखमन गिल, नवजोत सिध्दू, हर्ष सिध्दू, सौरभ राजपूत, नदीम, नाजिम, सरताज मण्ड, सैफ अली, हरजोत काहलो, सुहैल शेख, मुकेश कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!