Breaking News

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

एमबीपीजी कॉलेज के शौचालयों में गंदगी, छात्राएं परेशान, शिकायत करने के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। छात्राओं के शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कॉलेज प्रबंधक कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है। हल्द्वानी शहर के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज एमबीपीजी के शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। छात्राओं के शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

 

कॉलेज प्रबंधक कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है। महाविद्यालय में वर्तमान में 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं जिनके लिए परिसर में 15 शौचालय हैं। इसके अलावा कॉलेज के अलग-अलग विभागों में 20 शौचालय हैं, जिनकी सफाई का जिम्मा महज पांच सफाईकर्मियों पर है। इतना ही नहीं छात्राओं के शौचालय की सफाई के लिए कोई महिला कर्मी नहीं है।

 

ऐसे में सही ढंग से सफाई न होने की वजह से शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है।  छात्रा अंजलि, प्रिया, अर्चना और पूजा का कहना है कि बाथरूम में पानी नहीं आता, कई जगह गंदगी पड़ी रहती है। सफाई भी हर रोज नहीं होती। गंदगी होने के चलते विभागीय शौचालयों का ही प्रयोग करते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!