Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा – जिले के फूलाई गांव में शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ घर में घुस गया और वहां मौजूद 88 वर्षीय परुली देवी पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में वृद्धा के सिर और हाथों पर पंजों के गंभीर निशान आए हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे तेंदुआ अचानक वृद्धा के घर में घुस आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथों पर पंजे लगने से वह घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों में बढ़ा भय

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में हिंसक वन्यजीवों की सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की सक्रियता पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

जौरासी रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायल वृद्धा का हाल जाना। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में तेंदुए की तलाश और निगरानी के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि तेंदुए की सक्रियता वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!