Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

जंगल में घास लेने गई थी महिला, गुलदार ने बोला हमला, मौत…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।  पौड़ी जिले के श्रीनगर के कीर्ति नगर में हुई घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना बुधवार सुबह की है। श्रीनगर के कीर्तिनगर के नौर गांव की लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी सुबह जंगल में घास लेने गई थी।

 

इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने लक्ष्मी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह-सुबह हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। बुधवार को श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

उत्तराखंड में इस साल वन्य जीव संघर्ष में 40 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 13 लोग गुलदार के हमले का शिकार हुए हैं। बता दें कि आंकड़ों पर नजर डालें तो 2000 से लेकर अब तक 514 लोग गुलदार के हमले में मारे जा चुके हैं। जबकि 1868 लोग घायल हुए हैं। इस दरमियान 1741 गुलदारों की मौत का आकड़ा भी रिकॉर्ड में दर्ज है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!