Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

खराब सड़क के चलते गर्भवती को डोली में ले जाया जा रहा था अस्पताल, बीच रास्ते में दिया बच्ची को जन्म……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

एक ओर जहां देश में जी-20 जैसे सफल आयोजन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आमजनों को कई मूलभूत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान और चिंता करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ा के बाद डोली की मदद से अस्पताल ले जाई जा रही एक आदिवासी महिला ने रविवार को रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

 

दरअसल, खराब सड़क संपर्क मार्ग के कारण महिला को डोली से अस्पताल ले जाया जा रहा था।  शाहपुर तालुका के पटिकाचा पाड़ा गांव की महिला को परिवार के लोग सुबह के समय डोली में ले जा रहे थे। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि दोपहर में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

 

बाद में महिला और बच्चे को एक निजी वाहन से कसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। एक ग्रामीण ने बताया कि महिला को अपने गांव से निकटतम पीएचसी तक ले जाते समय उन्होंने नदियों और कठिन रास्तों को पार किया। सौभाग्य से एक आशा कार्यकर्ता साथ थीं, जिसने मदद की।

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!