उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, यूटिलिटी वाहन खाई में समाया—तीन की मौत…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। सवारी से भरी पिकअप खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत और पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं खबर देहरादून के विकास नगर से है। देहरादून के विकासनगर में एक पिकअप के खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ, जब सवारियों से भरा वाहन विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत करीब आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

वायाधार के पास खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन

हादसा देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास हुआ। सवारियों से भरा बोलेरो पिकअप वाहन गागंरोऊ गांव से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

वाहन में चालक समेत 8 लोग थे सवार

हादसे के समय पिकअप वाहन में चालक समेत करीब 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते समय दो और महिलाओं की मौत

हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय एक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि हायर सेंटर रेफर के दौरान एक अन्य महिला की भी मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाएं

इस हादसे में लूसो देवी (65) पत्नी नंदूदास, निवासी गागंरोऊ; गीता देवी (35) पत्नी प्रकाश खन्ना, निवासी खुसियो और धनो देवी पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड की मौत हुई है। सभी कालसी क्षेत्र की रहने वाली थीं।

नायब तहसीलदार ने दी हादसे की जानकारी

कालसी के नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बताया कि लूसो देवी की मौत मौके पर ही हो गई थी। गीता देवी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, जबकि धनो देवी की मौत हायर सेंटर रेफर के दौरान हुई। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!