Breaking News

पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पकड़ा 15000 का इनामी, गैंगस्टर के मामले में चल रहा था फरार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे 15000 के अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…. 

गदरपुर-दिनांक 28-01-2022 को थाना केलाखेड़ा में पंजीकृत मु० FIR N0. 12/2022 U/S 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम गुरमीत सिंह आदि की विवेचना थानाध्यक्ष गदरपुर राजेश पाण्डेय के द्वारा सम्पादित की जा रही है। उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम थापक नगला थाना केलाखेड़ा उक्त अभियोग में पिछले काफी समय से वांछित चल रहा था, जो काफी प्रयास करने पर भी गिरफ्तार नहीं हो पा रहा था।

 

इसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश महोदय गैंगस्टर एक्ट, ऊधम सिंह नगर द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किए गए थे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर द्वारा इसके विरुद्ध 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। गुरुवार 15 दिसम्बर 2022 को थाना गदरपुर व केलाखेड़ा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित/ ईनामी अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम थापक नगला थाना केलाखेड़ा को ग्राम थापकनगला, थाना केलाखेड़ा से समय करीब 08:30 बजे सायं गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू उपरोक्त व उसके साथियों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी के विभिन्न मामले दर्ज हैं, जिनमें अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू जमानत पर रिहा होकर फरार चल रहा था। अभियुक्त ने पूछताछ में गदरपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा व अन्य थानों से विभिन्न मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है, जिस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास व इसके गैंग के साथियों के नाम निम्नलिखित हैं

और पढ़ें

error: Content is protected !!