आमजन के सुगम यातायात हेतु पुलिस ने किया यातायात चौपाल का आयोजन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

यातायात कार्यालय रुद्रपुर में किया गया यातायात चौपाल का आयोजन…

रुद्रपुर-बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार यातायात कार्यालय रुद्रपुर में यातायात चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी सिटी ,सीओ सिटी (एएसपी), सीओ ट्रैफिक महोदय द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

आम जनता से व्यापार मंडल के पदाधिकारी ,होटल व्यवसाई, ट्रांसपोर्टर ,बस, टेंपो ,मैजिक यूनियन के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रुद्रपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु आम जनता से सुझाव मांगे गए।

 

एवं यातायात में आ रही रुकावट को दूर करने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। व्यापार मंडल द्वारा भी अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। यातायात चौपाल में जो जो समस्याएं बताई गई है ,उनका समाधान निकाला जाएगा एवं भविष्य में भी यातायात चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!