तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध अभिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ (जफ़र अंसारी) प्रभागीय वनाधिकारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला मर्तोलिया के निर्देशन डौली वन क्षेत्र के गश्ती दल द्वारा 02 ट्रक वन ऊपज मिट्टी जिनमें लगभग  300-300 कुंटल भरकर सितारगंज किच्छा हाईवे के पीपलिया वन बैरियर पर अवैध अभिवहन पाए जाने पर वाहनों को अपने कब्जे में लेकर विभागीय संसाधनों से लालकुआ वन परिसर में सुरक्षित खड़े कर दिए गए रेंजर ने बताया कि” उक्त वाहन अवैध रूप से मिट्टी खनन कर किच्छा को ले जा रहे थे। प्रकरण की जाँच की जा रही है। प्राथमिक रुप से सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिए गए वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध  प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में सख़्त कार्यवाही की जा रही है|

और पढ़ें

error: Content is protected !!