Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

गोला नदी के किनारे बसे लोगों को भू कटाव से बचाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन ने  कसी कमर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- गोला नदी के किनारे बसे लोगों को भू कटाव से बचाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। यहां जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल और डीएफओ तराई पूर्वी संदीप कुमार के संयुक्त नेतृत्व में नदी में तटबंध एवं चैनल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मानसून सीजन से पहले ही सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए।

 

उन्होंने कहा की आपदा जैसी समस्या से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जहां 24 घंटे लोग मदद मांग सकते हैं साथ ही जिले में 43 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 वायरलेस सिस्टम से कंट्रोल रूम को कनेक्ट किया गया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की श्रीलंका टापू में रहने वाले लोगों के लिए राशन इत्यादि उपलब्ध करवाया गया है

 

और भू कटाव से बचने के लिए जल्द से जल्द तटबंध बनाए जाएं इसके लिए कार्यदाई संस्था को भी कहा गया है। वही डीएफओ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह घटाओ से लोगों को बचाया जा सके इस को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं इसके अलावा कार्य प्रगति पर है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!