Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

अब लालकुंआ-काठगोदाम के बीच भी दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/काठगोदाम – रेलवे ने  लालकुआं से काठगोदाम तक इलेक्ट्रिक  ट्रेन का सफल स्पीड ट्रायल कर लिया है। इलेक्ट्रिक ट्रेन ने 102 किमी की रफ्तार से यह सफ़र किया, रेलवे अधिकारी खासा उत्साहित नज़र आय।

 

 

आपको बता दें लालकुंआ-काठगोदाम के बीच 29 किलोमीटर रेल खंड का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर अनिल शुक्ला ने नव विद्युतीकृत खंड लालकुआं- काठगोदाम का निरीक्षण किया। फिर नारियल फोड़कर  इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया। पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन इंजन को फूलों से सजाया गया था।

 

 

डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने ट्रैक का तकनीकी व भौतिक निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रेन का सफल स्पीड ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान किसी को भी ट्रैक पर नहीं जाने दिया गया क्योंकि इस खंड के ओवरहेड में हाई वोल्टेज करंट चल रहा था ।

 

 

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि लालकुआं से काठगोदाम के बीच स्पीड ट्रायल के दौरान इलेक्ट्रिक ट्रेन ने तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी। इसके बाद अधिकारियों ने लालकुआं रेलवे स्टेशन का  निरीक्षण किया। इधर, अंत में उन्होंने काठगोदाम रेलवे स्टेशन का भी औचक निरीक्षण किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!