Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

अब व्हाट्सएप पर भी लगेगा डीआईजी का जनता दरबार, घर बैठे मिलेगा न्याय…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- अब अगर थानेदार और चौकी इंचार्ज आपकी शिकायत नहीं सुन नहीं रहे और एसएसपी स्तर से भी उसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। क्योंकि अब डीआईजी का जनता दरबार व्हाट्सएप भी लगने जा रहा है। शनिवार से इस जनता दरबार की विधिवत शुरुआत कर दी जाएगी।

 

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हल्द्वानी स्थित उनके कैंप कार्यालय में हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस जनता दरबार में पूरे कुमाऊं से लोग नहीं पहुंच पाते। अब ऐसे लोगों की सहूलियत को देखते हुए डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में कंप्लेन सेल का उद्घाटन किया। कंप्लेन सेल के लिए 7983922572 नंबर भी जारी किया गया है।

 

इस नंबर पर लोग अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। इन शिकायतों पर की गई या की जा रही कार्रवाई की जानकारी एसएमएस के जरिये शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई जाएगी। इस शनिवार को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक डीआईजी के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। डीआईजी ने इंस्पेक्टर देवेश पांडे को कंप्लेन सेल का प्रभारी बनाया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!