Breaking News

जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव हल्द्वानी में 1.50 करोड़ से बना उपनल का नया कार्यालय, गणेश जोशी ने किया उद्घाटन; विदेशों में रोजगार की तैयारी तेज नैनीताल पुलिस परिवार ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, मधुबन वाटिका में संस्कृति और उल्लास का दिखा रंग

काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – रामनगर रोड पर राजपुर-प्रतापपुर के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम बाजावाला निवासी संजीव (26) के रूप में हुई है। संजीव टेंट व्यवसाय से जुड़ा था। परिजनों ने उसके माथे और गर्दन पर चोट के निशान मिलने के आधार पर हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच राजपुर-प्रतापपुर के पास सड़क किनारे खड़ी कार में संजीव का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

बताया गया कि संजीव की रामनगर के थारी क्षेत्र में टेंट की दुकान है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, संजीव के माथे पर चोट और गर्दन पर गहरा घाव था। इन्हीं चोटों के आधार पर उन्होंने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अन्य संभावित साक्ष्यों और घटनाक्रम से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!