दो सदस्य गिरफ्तार, एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस को छह माह बाद मिली सफलता
दिल्ली से संचालित होता है धोखाधड़ी का करोबार


उत्तराखंड में संचालित किया था धोखाधड़ी का गौरख धन्धा
रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) हल्द्वानी उत्तराखंड साइबर क्राइम और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।19 लाख रुपए की ठगी में छह महीने से आरोपी की तलाश में जुटी मुखानी थाना पुलिस ने दिल्ली में बैठे नाइजीरिया गैंग का पर्दाफाश किया है।इस मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले दो इस गैंग के सक्रिय दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक हरिपुर नायक आदर्श कॉलोनी मुखानी के रहने वाले हयात सिंह रौतेला की बीते साल अगस्त में ऐन मिचेल लोपेज़ नाम की विदेशी महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई थी।इस दौरान दोनों के बीच चैट और वीडियो काल पर बातचीत होने लगी। वही विदेशी महिला ने हयात सिंह को गिफ्ट भेजने की बात कही।
उसके बाद विदेशी महिला ने गैंग के सदस्य ने दिल्ली हवाई अड्डे का कस्टम अधिकारी बनकर हयात को फोन कर कहा कि विदेश से आपके उनके पार्सल में तीस हजार यूएस डालर और 16 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण आए हैं।जिसे कस्टम से छुड़ाने के लिए 8.50 रुपए जमा करने होंगे और हयात ने वैसा ही किया।हयात ने रिश्तेदारों और दोस्तों से रुपए लेकर कस्टम अधिकारी के बताएं खाते में लगभग 19 लाख रुपए जमा कर दिए, लेकिन गिफ्ट उन तक नहीं पहुंचे। जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

Skip to content











