Breaking News

उत्तराखंड के सूचना आयुक्त बने विपिन चन्द्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सूचना आयुक्त ने दिलाई शपथ

mरुद्रपुर-(एम् सलीम खान) देहरादून उत्तराखंड के नए राज्य सूचना आयुक्त के रूप में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी विपिन चन्द्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सूचना आयुक्त को मुख्य सूचना आयुक्त ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

सूचना आयोग भवन के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा ने विपिन चन्द्र को शपथग्रहण कराईं। विपिन चन्द्र भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी है।

 

इससे पहले विपिन चन्द्र उत्तराखंड के मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य सूचना आयुक्त चन्द्र सिंह नपच्याल, और विवेक शर्मा के साथ उत्तराखंड सूचना आयोग के सचिव अरविंद पांडे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!