Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार,दाबिश के दौरान पुलिस पर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (घटना के बाद पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष)-(आरोपी महिला के अलावा चार हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार) -(7.70 ग्राम स्मैक व 121 नशीले इंजेक्शन,104 खाली पेपर और 4970 रुपए नगद बरामद) नानकमत्ता पुलिस की सख्ती के बाद मादक पदार्थो के तस्करों पर शिकंजा तो कस गया। लेकिन अब इस अवैध कारोबार की कमान कथित महिलाओं ने सभाल ली है। जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में स्मैक तस्करी की आरोपी महिला के घर दाबिश देने गई पुलिस को ग्रामीणों ने दौडा दौड़ाक पीटा। मारपीट के दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फाडने की बात सामने आई है।

 

पुलिस कर्मी उस समय तो कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन इसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के कब्जे से स्मैक और नगदी भी बरामद की है।बता दें कि देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गिधौरा गांव में गुरमीत कौर पत्नी तारा सिंह स्मैक की तस्करी कर रही है। सूचना पर पुलिस कर्मी ललित कांडपाल और आसिफ हुसैन आरोपी महिला के घर दबिश देने पहुंचे। महिला ने जैसे ही पुलिस कर्मियों को देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया और उनकी पिटाई लगा डाली।इस दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फट गई। किसी तरह दोनों सिपाही जान बचाकर वहां से भाग निकले।

 

जिसके बाद थानाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र आर्या के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके घर से 7.70 ग्राम स्मैक,121 नशीले इंजेक्शन और स्मेल में इस्तेमाल होने वाले 104 खाली पेपर और 4970 रुपए नगद बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी महिला का पति स्मैक तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। इसके अलावा पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में करनैल सिंह, सर्वजीत सिंह, तरविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी गांव गिधौरा को भी गिरफ्तार किया है। जबकि करन सिंह, हरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह के अलावा करीब दस से बारह लोग इस मामले में फरार है। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!