हल्द्वानी- हल्द्वानी में महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार को बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के लिए फल-फूल, बेलपत्र, धतूरा और व्रत में उपयोग होने वाला सामान बड़ी मात्रा में खरीदा। मंगलपड़ाव फल मंडी और सब्जी बाजार में दिनभर भीड़ रही, जहां केला, संतरा, सेब, अमरूद, बेर के साथ-साथ शकरकंदी, पीला कद्दू, आलू और खीरा की बिक्री तेज रही।
त्योहा+–+-र की मांग बढ़ने से फलों और सब्जियों के दामों में भी उछाल दर्ज किया गया। सामान्य दिनों में 30-40 रुपये दर्जन मिलने वाला केला 50-60 रुपये तक पहुंच गया, जबकि संतरा लगभग 100 रुपये में डेढ़ दर्जन और अनार 150 से 200 रुपये किलो तक बिका। बेर के भाव भी 70-80 रुपये किलो रहे। फूल बाजार में भी बेलपत्र और धतूरा की अच्छी खासी खरीदारी हुई।


रविवार सुबह से शहर के शिवालयों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम शुरू होगा, जिसके लिए श्रद्धालुओं ने शनिवार को ही तैयारी पूरी कर ली। मंदिर समितियों ने भी भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

Skip to content










