Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पोलिंग बूथों पर दिव्याग मतदाताओं को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पोलिंग बूथों में दिव्यांग मतदाताओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आज हिलान्स सरस बाजार स्थित सम्पूर्णानन्द डेमोक्रेसी कैफे में सुगम, सुलभ एवं समावेशी निर्वाचन के अंतर्गत दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए साइन लेंग्वेज के प्रयोग के विषयक जनपद के समस्त कैम्पस एम्बेसडर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से सम्बंधित पपेट शो का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने सभी कैम्पस एम्बेसडर से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें।

 

उन्होंने कहा कि हर एक वोट महत्वपूर्ण है, हम सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बिना किसी प्रलोभन, स्वार्थ एवं मोह के प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। ताकि एक बेहतर सरकार बन सके क्योंकि यदि सरकार बेहतर होगी तो देश भी बेहतर होगा कार्यक्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ नरेश कुमार, डॉ रेनू मिश्रा, उप शिक्षा अधिकारी डॉ रवि मेहता, गुन्जन अमरोही उपस्थित रही थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!