Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

बुधवार और शानिवार को लगने वाला हाट बाजार स्थगित, बाहर से आने वाले व्यापारियों की एंट्री पर लगा बैन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(ननंद राम आर्य) लालकुआं में कोरोना की तीसरी लहर देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बुधवार और शानिवार को लगने वाले हाट बाजार को अगले कुछ दिनों के लिये प्रतिबंधित कर दिया है साथ ही इस बाजार में बाहर से आने वाले व्यापारियों की एंट्री पर भी बैन लगा दिया है हालांकि नगर में जरूरतें कि दुकाने कोविड के नियमों के तहत खुलती रहेंगी इधर व्यापार मंडल ने भी सप्ताह के शुक्रवार को सम्पूर्ण बंद करने का निर्णय लिया है।

 

बताते चलें कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए शहर में बुधवार और शानिवार को लगने वाला हाट बाजार स्थगित कर दिया गया है इधर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं उन्होंने कहा है कि आम आदमी के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि आगामी आदेश तक शहर में बुधवार और शानिवार को लगने वाले हाट बाजार को स्थगित किया जाए

 

क्योंकि हाट बाजार में बड़ी संख्या में बाहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक आते हैं जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका है जिसके चलते बाजार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है हाट बाजार कब से पुनः भरेगा इसके बारे में नागरिकों को सूचना दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा व्यापार मंडल ने सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को भी बंद करने निर्णय लिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!