रुद्रपुर (एम सलीम खान) नशे में चूर किशोर ने काटी हाथों की नसें मौत (परिजनों की गैरमौजूदगी में घंटों तडफता रहा किशोर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित) हल्द्वानी नशे की लत ने अब तक ना जाने कितने घरों के चिराग को बुझा दिया है। इसी कड़ी में नशे में धुत एक किशोर ने अपने दोनों हाथों की नसें काटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित वनभूलपुरा इंदिरा नगर निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके परिवार में 6 बच्चे हैं। जिनमें से चार लड़के दैनिक मजदूरी करने का काम करके अपने पिता का हाथ बटाते हैं। पुलिस चौकी प्रभारी अनिल आर्य ने बताया कि मजदूर के घर के पास परिचित का किसी का निधन हो गया था। वह सब परिवार सहित गए हुए थे। लेकिन उनका 15 वर्षीय बेटा घर पर ही मौजूद था। पुलिस के मुताबिक किशोर कम उम्र में ही नशे का आदी हो गया था। परिजनों की गैरमौजूदगी में उसने नशा किया। नशा इतना हावी हो गया कि किशोर अपनी सुध बुध खो बैठा और दोनों हाथों की नसें काट ली। घर में अकेले होने के कारण वह तड़पता रहा लेकिन किसी को जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद जब परिजन घर वापस लौटे तो दरवाजा खोला और उसे खून में लथपथ देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने अफरातफरी के माहौल में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि मादक पदार्थों की खेप बड़ी मात्रा में बरामद की जा रही है और इस कार्य को करने वालों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। बड़े तस्करों की एक लिस्ट तैयार की गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी!

Skip to content











