Breaking News

शाह वली उल्लाह रहमतुल्लाह का 48वा उर्स मुबारक मासूम कव्वालों ने मचाई धूम झूम उठे मुरीद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) मासूम कव्वालों ने मचाई धूम झूम उठे मुरीद (शाह वली उल्लाह रहमतुल्लाह का 48वा उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया गया) हज़रत के मुरीदों ने दरगाह पर चादर पोशी कर मन्नतें मांगी। वही जिन लोगों की मन्नतें पूरी हुई उन्होंने भी चादर पोशी कर हजरत को सलामी दी। बाद नमाजे ईशा महफिलें समा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मासूम कव्वाल पार्टी ने मनकवत पेश की और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान उन्होंने मेरे अंगना मोइद्दीन आयो,हक मोइन या मोइन क़व्वाली पेश कर वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उधर ईदगाह मैदान में लगे मेले में लोगों ने हवाई झूले, बिजली की रेल, हलवा पराठा, आदि का लुफ्त उठाया। इसके अलावा मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर जमकर लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हाजी मुकीम कुरैशी, मीडिया प्रभारी असगर रज़ा, पूर्व सभासद नूर अहमद, सैयद अकिल मियां, गद्दी नशीन नन्हे साहब,रह ईस अहमद, दानिश सैफी,मौ अहमद, नाजिश खान, सद्दाम अंसारी,वली मोहम्मद, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!