उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई ASP बदले; हरबंस सिंह को फिर मिली हल्द्वानी की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची में कई अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों के तहत नैनीताल जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल का तबादला कर उन्हें उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल नियुक्त किया गया है। हरबंस सिंह की हल्द्वानी में वापसी को जिले के लिए प्रमुख बदलाव माना जा रहा है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के पद से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

Screenshot

तबादला सूची में प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून तथा उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है।

इसी क्रम में शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून और अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर बनाया गया है।

वहीं अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

ताजा फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। खास तौर पर नैनीताल में हरबंस सिंह की वापसी और अमित कुमार के तबादले को महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!