चोरगलिया – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर वांछित आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चोरगलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी थे।
पुलिस के अनुसार, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।


इसी क्रम में 14 सितंबर को चोरगलिया पुलिस टीम ने हल्द्वानी न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों और घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान फौजदारी वाद संख्या 1074/2026, मुकदमा अपराध संख्या 104/2025, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम तथा फौजदारी वाद संख्या 5084/2021, मुकदमा अपराध संख्या 59/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम में वांछित दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये दो वारंटी गिरफ्तार
मातादीन (42) पुत्र जय सिंह, निवासी सुनारधड़ा, थाना चोरगलिया।
जगदीश देवड़ी (54) पुत्र स्वर्गीय बच्ची सिंह, निवासी मल्ला पचौनिया, थाना चोरगलिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम
कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह, कांस्टेबल चन्दन सिंह और कांस्टेबल टेनिस सिंह शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Skip to content










