Breaking News

आपदा पीड़ितों से मिली जनता कैबिनेट पार्टी की मुखिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – (जफर अंसारी) लालकुआं के बिन्दूखत्ता स्थित इद्रानगर द्वितीय सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंची जनता कैबिनेट  पार्टी की राष्ट्रीय मुखिया भावना पांडे आपदा प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई | बीते दिनों आई भारी बरसात के बाद उन्होंने प्रभावित इलाकों के पीड़ित किसानों से मुलाकात की। उन्होंने आपदा से पीडंतों की आर्थिक और घरेलू सामान में मदद की। उन्होंने आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 11-11 हजार रूपये मदद और कुल सात परिवारों को 77000 रुपए की आर्थिक मदद दी। साथ ही भावना पाडे ने आपदा प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान में चारपाई, बर्तन, रजाई और राशन वितरित किया | भावना पांडे ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेताओं ने सिर्फ हवाई दौरे किये पीड़ितों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला | उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सूबे की सरकार यदि एक महीने में पीडिंतों को घर और जगह नहीं देती है तो वह स्वयं पीड़ित परिवारों का पक्का मकान बनाकर देगी। भावना पांडे की इस घोषणा से पीड़ित क्षेत्रवासियों अत्यधिक प्रसन्न हुए |

और पढ़ें

error: Content is protected !!