अतिवृष्टि से निपटने के लिए सीएम धामी ने दी 50 करोड़ रुपए की मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(एम सलीम खान)  अतिवृष्टि से निपटने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है | सीएम धामी ने चंपावत,पिथौरागढ़,अल्मोड़ा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का दुख दर्द जाना । सीएम धामी देर शाम काठगोदाम हल्द्वानी स्थित राज्य अतिथि गृह में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जताते हुए कहा कि अतिवृष्टि से पीड़ितों की मदद में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे । इस दौरान बैठक के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वह लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है और स्थिति को सामान्य बनाए जाने के पूरे प्रयास किए जा रहे है। मार्गो को खोल दिया गया है। सरकार लगातार आपदा प्रभावित पीड़ित तक मदद पहुंचाने का काम कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आपदा समीक्षा बैठक में प्रभावित स्थलों में अब तक हुए राहत कार्यो की रिपोर्ट ली । और अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों तक राशन और अन्य सामग्री हर हाल में पहुंचाई जाए। राज्य में आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जारी आंकड़ों के अनुसार आपदा में 72 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 26 से ज्यादा लोग इस आपदा में गंभीर रूप से घायल हो गए है जबकि चमोली और उत्तरकाशी में दो लोग अभी तक लापता है। 224 से ज्यादा मकान ध्वस्त हो गए है। इनमें सर्वाधिक 35 मौतें नैनीताल जिले में हुई हैं वही 74 भवनों को नुकसान पहुंचा है।

उत्तराखंड राज्य में टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय 7 राजमार्ग, राज्य मार्ग साग बॉर्डर 258 ग्रामीण मोटर मार्ग अभी भी बंधित है। हालांकि अपुष्ट तौर पर मृतको संख्या 75 और घायलों की संख्या 33 है। उत्तराखंड में फिर बिगड़ सकता है मौसम उत्तराखंड में मौसम फिर एक करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटों में देहरादून के अलावा उत्तरकाशी हरिद्वार, नैनीताल के साथ चंपावत में बारिश होने के आसार हैं। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ की अत्याधिक सक्रियता और दक्षिणी पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!