हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में सट्टा और जुआ गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी सहित सट्टा सामग्री बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में 23 जून 2026 को शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गौला पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वह सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करता पाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलमान पुत्र सलीम, निवासी गफूर बस्ती, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा 1,310 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 103/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध सट्टा, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Skip to content











