ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के साथ धारा 82 सीआरपीसी के तहत आदेशिका भी जारी की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, बिंदुखत्ता चौकी पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी NBW एवं धारा 82 सीआरपीसी की आदेशिका की तामील के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान राम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह तथा जसविंदर पुत्र गुरदीप सिंह, दोनों निवासी धौरा डैम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले वारंटियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!